{"_id":"65b7e247e8634d67aa0c1bd4","slug":"attack-on-a-student-hapur-news-c-138-1-pkw1001-101972-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोचिंग सेंटर के छात्र पर जान लेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोचिंग सेंटर के छात्र पर जान लेवा हमला
Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। निजामपुर स्थित आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर के दो छात्रों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक ने लोहे की रॉड से दूसरे के सिर पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल के चाचा ने थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी देवपाल सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भतीजा अंकित कुमार निजामपुर स्थित आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर में पढ़ता है और वहीं हॉस्टल में रहता है। 27 जनवरी की रात अंकित कोचिंग सेंटर की मैस से खाना लेने के लिए छात्रों की लाइन में खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे छात्र ने गाली-गलौज करते अंकित की पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य छात्रों ने घटना की सूचना सेंटर संचालक को दी। इसके बाद घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि घायल छात्र के चाचा की तहरीर पर बाबूगढ के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।