{"_id":"64be161dbd0a02b20506b3fd","slug":"ats-team-from-meerut-raided-dhaulana-caught-16-rohingyas-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: मेरठ से आई एटीएस की टीम ने धौलाना में मारा छापा, फैक्टरियों में काम कर रहे 16 रोहिंगिया पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: मेरठ से आई एटीएस की टीम ने धौलाना में मारा छापा, फैक्टरियों में काम कर रहे 16 रोहिंगिया पकड़े
Mon, 24 Jul 2023 11:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:41 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि ये लोग पिछले काफी समय से यहां काम कर रहे थे और एटीएस के रडार पर थे। टीम उन्हें लेकर थाने आ गई। अफसर उनसे जांच पड़ताल में जुटे है। वहीं टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।
विज्ञापन
यूपी एटीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से आई एटीएस की टीम ने हापुड़ के धौलाना में सोमवार सुबह छापा मारा। टीम के अफसरों ने गांव खिचरा के आसपास अलग-अलग फैक्टरियों में काम करने वाले 16 रोहिंगिया को पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि ये लोग पिछले काफी समय से यहां काम कर रहे थे और एटीएस के रडार पर थे। टीम उन्हें लेकर थाने आ गई। अफसर उनसे जांच पड़ताल में जुटे है। वहीं टीम ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। एटीएस की मेरठ यूनिट के सात सदस्य शामिल हैं। थाना क्षेत्र की टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल उनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम द्वारा कुछ रोहिंग्या को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। रुके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।