{"_id":"6a04db3380a72eeabf0f3f25","slug":"assistant-consolidation-officer-caught-accepting-bribe-sent-to-jail-hapur-news-c-306-1-gha1001-122057-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक चकबंदी अधिकारी, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक चकबंदी अधिकारी, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर कुतुबपुर में किसान से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपी एसीओ जयवीर सिंह को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
गांव भगवंतपुर निवासी किसान जरनैल सिंह ने बताया कि गांव भगवंतपुर कुतुबपुर में उनकी 26 बीघा कृषि भूमि है।
किसान ने बताया कि चक एक ही जगह करने के लिए एसीओ से कहा था, तो उसने एक लाख रुपये रिश्वत में मांगे थे। इस दौरान किसानों को लगातार परेशान किया जाता रहा।
काफी बातचीत के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत मेरठ स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में की। शिकायत के बाद टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने गांव मुकीमपुर के खेत पर पहुंचकर एसीओ जयवीर सिंह को किसान से 40 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को गढ़ कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को मेरठ न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के बाद चकबंदी विभाग में हड़कंप मचा रहा और कई अधिकारी व कर्मचारी कोतवाली पहुंचे।