फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Assembly Chunav: nominations on 17, voting on February 11

विधानसभा चुनावः 17 से नामांकन, 11 फरवरी को वोटिंग

Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Assembly Chunav: nominations on 17, voting on February 11
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

आचार संहिता लागू होते ही एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया का शेडयूल जारी कर दिया है। 17 जनवरी से विधानसभा की तीनों सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिले में 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिले में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय ने बताया हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव कराया जाएगा। 17 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया का भी आगाज हो जाएगा। नामांकन 24 जनवरी तक जारी रहेगा। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 25 जनवरी को होगी।
विज्ञापन


26 जनवरी को प्रत्याशी चुनाव मैदान से नाम वापस कर सकेंगे। 26 जनवरी को ही सांय तीन बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 11 फरवरी को वोटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभाओं के लिए जिले में कुल 444 मतदान केंद्र और 917 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों के नामांकन धौलाना विधानसभा सीट के लिए जिला मुख्यालय स्थित डिप्टी कलेक्टर कक्ष, हापुड़ विधानसभा सीट के लिए नगर पालिका परिषद का सभा कक्ष और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होंगे।


उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगते ही अब चुनाव संबंधी बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में अधिकारियों के पास जन समस्याओं के सुनने और उनके निराकरण के लिए बहुत कम समय मिलेगा। जनता की समस्याओं का ध्यान रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed