{"_id":"575997a14f1c1bca389c5c4b","slug":"assault-on-a-child-by-monkeys","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्ची पर बंदरों के झुंड ने किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची पर बंदरों के झुंड ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के झुंड ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ गांव में एक मकान की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई बच्ची पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप में घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने डीएम और डीएफओ को पत्र लिख अभियान चलाकर पकड़ने की मांग की है। बहादुरगढ़ गांव में नरेश की बेटी नीतू (9) बृहस्पतिवार की दोपहर मकान की छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी की छत पर बैठे चार-पांच बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन लाठी लेकर छत पर पहुंचे और बंदरों का झुंड को भगाया।
विज्ञापन
घायल नीतू को परिजन आनन फानन में गढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी देकर घर वापस भेज दिया है। बंदरों के आतंक से परेशान शिवदत्त जाटव, सुखबीर प्रेमी, यूसुफ खां ने बंदरों की रोकथाम के लिए धरपकड़ अभियान चलवाने की मांग कर डीएम और डीएफओ को पत्र भेजे हैं।
एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि बंदरों के आतंक की रोकथाम के लिए बहुत जल्द वन विभाग, पालिका प्रशासन और विकास खंड अफसरों के साथ वार्ता कर धरपकड़ अभियान चलाने की ठोस रणनीति तैयार कर अमल कराया जाएगा।