{"_id":"67d9a3367f729a1ece081ee6","slug":"assault-from-a-girl-hapur-news-c-306-1-gha1001-113393-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शौच करने के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शौच करने के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़
Tue, 18 Mar 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में गन्ना क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर की बेटी के साथ ट्रक चालक ने छेड़छाड़ की। हालांकि, घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर उनके ब्यान दर्ज किए है।
गांव निवासी व्यक्ति का गांव के निकट गन्ने का क्रेशर है। क्रेशर पर बाहरी क्षेत्र का मजदूर परिवार के साथ काम करता है। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मजदूर की बेटी जंगल में शौच करने के लिए गई थी। वहां पहले से ही मौजूद गन्ने के ट्रक चालक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाए जाने पर आरोपी वहां से भाग गया। वहीं, शोर सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। इसके अलाव आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जहां हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया। मामले की जानकारी थाने पहुंची, तो पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर मामले की जांच की।
थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने ट्रक चालक द्वारा केवल किशोरी को बुलाने की बात कही है। जिसमें उनका समझौता हो गया है। परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है।