फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Arrested swindlers of 50 thousand

Hapur News: 50 हजार की ठगी करने वाले गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Arrested swindlers of 50 thousand
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति से 50 हजार की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कट के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 11 मार्च को आदर्श नगर कालोनी का दिनेश कुमार थैले में एक लाख रुपये लेकर किसी व्यक्ति को देने के लिए भगवती गंज जा रहा था। घर से निकलते ही दो व्यक्ति उसे मिला था। जिन्होंने पीड़ित से 500 रुपये खुले देने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने खुले रुपये निकालने के लिए थैले में हाथ डाला। वैसे ही आरोपियों ने 50000 रुपये की एक गड्डी थैले से साफ कर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जिला बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के चिट्ठा का शहजाद और जिला मेरठ के थाना जानी के जानी खुर्द का मजहर है। दोनों को दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 17500 रुपये बरामद हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed