फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   aris drowned in rajwaha

Hapur News: रजवाहे में डूबने से पहले आरिस ने की थी बचने की जद्दोजहद

Sun, 01 Sep 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 01 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
aris drowned in rajwaha
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में घर के पास से गुजर रहे रजवाहे में गिरे तीन वर्षीय मासूम आरिस की शनिवार को मौत हो गई थी। मृतक का शव बरामद कर लिया गया था। रविवार को उसके रजवाहे में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मासूम काफी देर तक जिंदगी और मौत से जद्दोजहद करता नजर आया।
विज्ञापन


गांव निवासी फिरोज का मकान रजवाहे के पास ही बना हुआ है। जिसका तीन साल का बेटा आरिस शनिवार की दोपहर बाद घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक बच्चा रजवाहे में गिर गया। लेकिन उसे किसी ने नहीं देखा। रविवार को पड़ोस में लगे कैमरे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें काफी देर तक मासूम पानी में जद्दोजहद करता नजर आ रहा है। आरिस पानी में गिरते समय अकेला था। उस दौरान आसपास से कोई व्यक्ति नहीं गुजरा। कोई उसे देख लेता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। फुटेज में वह बार बार पानी के अंदर जाता और फिर हाथ पैर मारते हुए बाहर आता नजर आ रहा है। लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed