फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Arest news

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में शातिर दो गोकश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arest news
पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में शातिर दो गोकश गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। शुक्रवार की रात परतापुर गांव में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से गोकशी की घटना में प्रयुक्त उपकरण, अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।
सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए शुक्रवार की रात परतापुर गांव में किसान के घेर में बंधी गाय को चोरी कर हत्या कर दी थी। जिसके अवशेष शनिवार सुबह खेतों और सड़क पर मिले थे। मामले में पीड़ित ने किसान वीरेंद्र ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में पुलिस अपराधियों की तलाश में शनिवार की रात गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव छिजारसी के जंगल बुढेरा रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस की गोली टांग में लगने से थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी सोनू और गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव फरीदनगर के मोहल्ला खटीकान निवासी साजिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की कब्जा से दो तमंचा, चार जिंदा और तीन खोखा कारतूस, गोकशी की घटना में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के उपकरण और एक बाइक को बरामद किया, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया। घायल अवस्था में आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, दोनों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में गोकशी और आर्मस एक्ट के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed