फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Arbitrary public schools, the school reached Titurte Children.

पब्लिक स्कूलों की मनमानी, ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

Tue, 19 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 19 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary public schools, the school reached Titurte Children.
कड़ाके की ठंडी में बच्चों के स्वास्थ्य से बेपरवाह पब्लिक स्कूल डीएम की भी नहीं सुन रहे हैं। डीएम के दो दिन स्कूल बंद करने के आदेश के बाद भी जिले में मंगलवार को कई पब्लिक खुले रहे।
विज्ञापन


ऐसे में बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। तेज ठंडी में बच्चों के साथ-साथ पैरेंट्स को भी परेशानी हो रही है। उधर, बीएसए ने जांच के बाद पब्लिक स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के दावे किए हैं।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने क्लास एक से पांचवीं तक के सभी स्कूलों को 19 और 20 जनवरी को बंद करने के आदेश दिए थे।

साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश तत्काल प्रभार से लागू करने को कहा था, लेकिन मंगलवार सुबह रोज की तरह स्कूल दिनभर खुले रहे। सुबह कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से स्कूलों के संचालकों ने स्कूल खोलने के बाद बंद कर दिए थे। अभिभावकों का कहना है कि वैसे तो स्कूलों के संचालक बच्चों से मनमानी करते हुए फीस लेते हैं।

डीएम स्कूल बंद करने के लिए आदेश देते हैं तो वह मानते नहीं हैं। स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल खोलने वाले संचालकों का कहना है कि डीएम के आदेश के संबंध में पता नहीं चल सका, बुधवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा।


डीएम के आदेश के बावजूद जो स्कूल खुले रहे, उनकी लिस्ट बनाकर भेजने के लिए नगर शिक्षा अधिकारी को निर्देश किया गया है। जल्द ही ऐसे स्कूलों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - एमपी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed