फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   aqi reach near by 400

Hapur News: दिवाली से पहले ही टूटा रिकॉर्ड, 400 के करीब पहुंचा एक्यूआई

Fri, 03 Nov 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 03 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
aqi reach near by 400
हापुड़। जिले में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दिवाली से पहले ही प्रदूषण पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही और लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों के कारण लोग सडक़ पर मास्क पहने दिखाई दिए। ऐसी स्थिति के कारण जिले के अस्पतालों में 29 लोग अस्थमा के अटैक के चिन्हित किए गए।
विज्ञापन

हापुड़ की वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। शुक्रवार को धुंध के साथ हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 390 पहुंच गया है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण आसपास के राज्यों में जल रही पराली और मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही धुंध को बताया जा रहा है। शुक्रवार को दिन में वातावरण में धुंध छाई रही और लोग मजबूरी में सड़कों पर मास्क लगाकर निकले। आंखों में जलन, गले में खरास आम बात रही। घरों में भी हाल बेहाल रहा। मौसम विज्ञानी डा. अशोक कुमार का कहना है कि फिलहाल स्थिति में सुधार की संभावना नहीं है। दिवाली से पहले और इसके बाद प्रदूषण बढ़े रहने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन




आखिर कब होगी ग्रैप के तहत कार्रवाई -

हापुड़ में एक्यूआई ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों के तहत कार्रवाई की जानी थी। इसे एक अक्तूबर से जिले में भी लागू कर दिया गया था। एनजीटी के अन्य नियमों का भी सख्ती से ही पालन कराया जाना था। इसके तहत खुले में कूड़ा जलाने पर नगर पालिका 25 हजार तक जुर्माना वसूल सकती है। इसके अलावा खुले में बिल्डिंग मैटेरियल का सामान डालने जैसी लापरवाही पर भी कार्रवाई होनी थी। वाहनों के साइलेंसर धुएं उगल रहे हैं और निर्माण सामग्री खुले में पड़ी हुई है। लेकिन सब आदेशों को दरकिनार किया जा रहा है।-
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थमा के आए 29 मरीज

सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ने से तीन दिन के अंदर जिले के सरकारी अस्पतालों में 29 नए अस्थमा के मरीज चिन्हित किए गए हैं। इन मरीजों पर अस्थमा का अटैक आयाहै, जबकि इससे पहले 120 से अधिक पुराने मरीजों की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। दमघोटू हवा में इन मरीजों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे लोग घरों के अंदर ही रहें, मुहं पर मास्क आदि लगाकर बाहर निकलें।


कोट -



प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी पूरी निगरानी की जाएगी। -संदीप कुमार, एडीएम, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed