फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Another death from fever in the village Galnd.

गालंद गांव में बुखार से एक और मौत

Sat, 23 Jul 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 23 Jul 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Another death from fever in the village Galnd.
तेज बुखार के बाद आठवीं के छात्र ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

गांव गालंद में शुक्रवार देेर शाम बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात भी गांव में दो माह के बच्चे की बुुखार से मौत हो गई थी। गांव में लगातार बुखार से मौत होने के कारण दहशत का माहौल है। बच्चों की मौत किस बीमारी से हुई, यह पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


गांव गालंद में मूलचंद चौहान का परिवार रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार देर शाम मूलचंद के बेटे रितिक चौहान की बुखार के चलते हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में परिवार के लोग उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां चिकित्सक ने बच्चे को तत्काल हायर सेंटर गाजियाबाद रेफर कर दिया। गाजियाबाद जाते वक्त रास्ते में ही रितिक ने दम तोड़ दिया। घर के लोगों ने बताया कि रितिक को सुबह से ही हल्का बुखार महसूस हो रहा था। शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव वालों ने बताया कि पांच छह साल पहले रितिक की एक बहन और चाची बीना देवी की भी बुखार से मौत हो चुकी है। रितिक मारवाड़ इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके मौत की खबर मिलते ही स्कूल में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया।


डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीन शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगा।

गांव में बृहस्पतिवार रात भी दो माह के मासूम की बुखार से मौत हो गई थी। गांव में गोविंद पुत्र सुखराम सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे छोटा बच्चा दो महीने का लक्की था। उसे भी अचानक तेज बुखार हुआ था। अस्पताल ले जाते समय लक्की की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed