{"_id":"56eaca704f1c1be11e8b4582","slug":"anger-burst-on-the-killings-of-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की हत्याओं पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की हत्याओं पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में वकीलों के प्रति बढ़ रहे क्राइम और उनकी हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में 15 मार्च को प्रतापगढ़ में बदमाशों द्वारा जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष जवाहर लाल मिश्रा के हत्यारों को गिरफ्तार कराने, 16 मार्च को कानपुर में अधिवक्ता जितेंद्र पाल की पीटकर हत्या करने वालों तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की।
विज्ञापन
साथ मृतकों के परिजनों के एक-एक आश्रित को सरकारी नौकरी व 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, प्रदेश भर के अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस दिलाने और कानपुर, प्रतापगढ़ के एसएसपी को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
तहसीलदार दीपक कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ज्ञापन को शासन को भेजा जाएगा। वहां पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान, राजवीर त्यागी, अनिल आजाद, चौधरी विक्रम सिंह, कुंवर इंतजार अली, सूरज कुमार, जयविंद सिंह, शरद चौधरी, सुखपाल सिंह, चौधरी रनवीर सिंह, भोपाल सिंह शिशौदिया, सतेश्वर त्यागी, नरेंद्र सिंह, चंद्रकिरन त्यागी, प्रशांत प्रकाश शर्मा, शरद चौधरी, प्रशांत प्रकाश शर्मा आदि रहे।