फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Anganwadi centers inspected by Special Secretary.

विशेष सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Mon, 17 Oct 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers inspected by Special Secretary.
आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के विशेष सचिव अभय कुमार वाजपेयी ने सोमवार को हौसला पोषण योजना की समीक्षा की। उन्होंने चार गांवों में पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजना के क्रियान्वयन की जांच की।

विज्ञापन


विशेष सचिव अभय कुमार वाजपेयी सुबह लगभग आठ बजे धौलाना के बझैड़ा खुर्द पहुंचे। वहां उन्होंने सिसौली खेड़ा, अनवरपुर व इम्टौरी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले से प्रस्तावित निरीक्षण में हालांकि सब कुछ चाकचौबंद मिला,
विज्ञापन


लेकिन सिसौली खेड़ा में भोजन में कुछ कमी पायी गयी। जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की भी जांच की। प्रधानों और आंगनबाड़ियों को कमी दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक स्कूलों की भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीडीओ कुणाल सिल्कू, डीपीओ सावित्री देवी, बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता, सीएमओ एके सिंह व डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव उपस्थित थी।

इसके बाद इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू के साथ हौसला पोषण योजना की समीक्षा की। इस योजना के अंतर्गत भोजन और आयरन की गोलियां वितरित नहीं की जा रही हैं।


इसके साथ ही कुछ केंद्रों पर इस माह पुष्टाहार भी नहीं बांटा गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अधिकारी अपनी देख-रेख में पुष्टाहार, देशी घी, फल व दही लाभार्थियों को वितरित करायें।

उन्होंने जो प्रधान इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं उनके लिये पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वह उन प्रधानों के खातों को सीज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed