{"_id":"57cedf7a4f1c1b1c56318046","slug":"amines-encompass-the-work-abandoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 06 Sep 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर 7 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मंगलवार को राजस्व विभाग के अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील गेट पर धरना दिया। जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर उन्होंने राजस्व वसूली बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष धनवीर सिंह ने कहा कि संघ पिछले काफी दिनों से संवर्ग का ग्रेड वेतन 2800 रुपये, पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर करने, उनका पदनाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने,
विज्ञापन
नियम यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान किए जाने सहित 7 सूत्रीय मांगों केद निस्तारण की मांग कर रहा है। प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। जिस कारण अब से पूर्व भी उन्होंने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि यदि अब जल्द ही उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार द्वारा विचार कर कार्रवाई नहीं की गई तो अमीन पूरे प्रदेश में राजस्व वसूली बंद करने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर श्यामलाल, इंसाफ अली, साहिद राणा, हरेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, राजीव रस्तोगी, दयानंद, अशोक सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।