फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ambedkar's name ran to the city

अंबेडकर के नाम पर दौड़ा शहर

Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's name ran to the city
other - फोटो : Amar ujala

डा. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में अंबेडकर जयंती से पूर्व ‘एक दौड़ बाबा साहब के नाम (पद यात्रा)’ का रविवार सुबह आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। हालांकि दौड़ के बाद लगे जाम से भी लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


रविवार सुबह चेतनपुरा गढ़ चुंगी पर दौड़ का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलेश दुबे, एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट चंद्रपाल और एसीजेएम गुनेंद्र प्रकाश ने फीता काटकर किया। उन्होंने समाज के लोगों से एक जुट होने और बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दौड़ गढ़ चुंगी, चेतनपुरा से प्रारंभ होकर मीनाक्षी रोड, चंडी मंदिर, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौराहा, लज्जापुरी, हर्ष विहार होते हुए बाबा साहब की मेरठ तिराहा पर स्थित प्रतिमा पर संपन्न हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पक्काबाग और मेरठ तिराहे पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह लोगों ने शिविर लगाकर पानी और जलपान की व्यवस्था की। इस दौरान अध्यक्ष रंजीत सिंह, महासचिव अजित सिंह, उपाध्यक्ष मदन ओबराय, जिलाध्यक्ष श्याम कुमार आढ़ती, बोबी भाई, डा. श्याम कुमार, डा. नरेंद्र केन, अलका निम, ब्रिजेश कुमार बिरजू, देवी सिंह, कुलदीप कुमार, एडवोकेट रमेश चंद्रा, एके वर्मा आदि मौजूद रहे।

पुलिस की लापरवाही से लगा जाम
दौड़ में हजारों युवाओं द्वारा भाग लेेने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। हालांकि इसमें पुलिस की लापरवाही रही। जब पता था कि दौड़ होनी हो तो पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाना चाहिए था। वाहन घंटों मेरठ तिराहा और तहसील चौपले के पास जाम से फंसे रहे।


कार्यक्रम समाप्त होने के काफी देर बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी। पदयात्रा के दौरान उम्मीद सोशल वेलफेयर संस्था के पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल लोगों को जल पिलाया और यातायात व्यवस्था सुचारू करने में सहयोग दिया। विपिन कुमार, विकास दयाल, सत्यप्रकाश, राहुल, नसीम खान आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed