फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Amazing Health Department

स्वास्थ्य विभाग का कमाल

Tue, 08 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 08 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Amazing Health Department
डेंगू के सिर्फ 9 मामले - फोटो : Demo Pic

जिले में चिकनगुनिया, डेंगू की चपेट में आकर बेशक लोग तड़प रहे हों, लेकिन कमाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सिर्फ नौ मरीजों में ही डेंगू और चिकनगुनिया की पुष्टि कर रहा है।

विज्ञापन


जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार के अधिकांश मरीजों  में चिकनगुनिया की पुष्टि की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसर अपनी खामी छिपाने में किस हद तक हवाई रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार चिकनगुनिया का जबरदस्त प्रकोप चल रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भरमार है, बुखार के साथ हाथ पैरों में तेज दर्द से मरीज छटपटा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी अंदर खाने तो चिकनगुनिया फैलने की बात कह रहे हैं, लेकिन रिकॉर्ड में इसका कोई उल्लेख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार के हर तीसरे मरीज में चिकनगुनिया या डेंगू की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसे नकार दिया है और जिले में चिकनगुनिया, डेंगू का प्रकोप बेहद कम होने का दावा कर रहे हैं।

यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सिर्फ नौ मरीजों में ही चिकनगुनिया या डेंगू की पुष्टि की जा सकी है। शासन को भी इस रिपोर्ट को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभागीय अफसर किस हद तक मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।


यह हाल तब है, जबकि 150 से ज्यादा रोगियों की मौत हो चुकी है। दिल्ली, नोएडा और मेरठ के बड़े अस्पतालों में इनकी मौत का कारण बुखार माना गया है।  सीएमओ डा.एके सिंह का कहना है कि निजी लैब से मिले सैंपल को सरकारी लैब भेज दिया था। इनमें 9 मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया की पुष्टि हो सकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed