फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Divorced girlfriend arrives at young man's house three days before his wedding; relationship ends.

Hapur News: शादी से तीन दिन पहले युवक के घर पहुंची तलाकशुदा प्रेमिका, टूटा रिश्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Divorced girlfriend arrives at young man's house three days before his wedding; relationship ends.
चोला। सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती के बाद शादी का वादा करना और फिर मुकर जाना युवक को भारी पड़ गया। वादा तोड़ने से नाराज युवक की तलाकशुदा प्रेमिका बुधवार को उसके घर आ धमकी, इससे उसका दूसरी जगह हो रहा रिश्ता भी टूट गया। पुलिस ने युवक और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चोला क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी तालिब सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी झारखंड के हजारीबाग निवासी महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। चोला पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसका तलाक हो चुका है। अपने दो बच्चों के साथ वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि तालिब ने विदेश से वापस लौटने पर शादी का वादा किया था। उसने आरोप लगाया कि तालिब ने वीडियो कॉल के जरिये उनकी अश्लील तस्वीर और वीडियो बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिब दो अक्तूबर को वह सऊदी अरब से गांव लौट आया। यहां आकर उसने महिला को फोन करके बताया कि उसका कहीं और रिश्ता तय हो गया है। वह उससे अपने संबंध समाप्त कर रहा है। बुधवार को महिला तालिब के घर पहुंच गई।
जब तालिब और परिवार के लोगों ने उस महिला से शादी से इन्कार कर दिया तो बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उसने शिकायत की। महिला की तहरीर के आधार पर उसी दिन तालिब, नाजिम और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

शनिवार को तालिब की बरात जानी थी। उसके घर महिला के पहुंचने और रिपोर्ट दर्ज होने पर लड़की के परिवार ने यह रिश्ता तोड़ दिया।


कोट



महिला की तहरीर पर आरोपी तालिब और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक प्रताप अजेय, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed