{"_id":"6a6a38bf9741c9bf190287ef","slug":"allotment-of-19-shops-and-showrooms-on-the-verge-of-cancellation-hapur-news-c-135-1-hpr1006-145685-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 19 दुकान-शोरूमों का आवंटन निरस्तीकरण की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 19 दुकान-शोरूमों का आवंटन निरस्तीकरण की कगार पर
विज्ञापन
पिलखुवा। शर्तों का पालन नहीं करने और देय धनराशि जमा न करने वाले 19 दुकानों व शोरूमों के आवंटियों को नगर पालिका ने अंतिम सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। सभी को 15 दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष, बकाया भुगतान और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब या बकाया धनराशि जमा नहीं होने पर संबंधित दुकान अथवा शोरूम का आवंटन निरस्त कर उसका कब्जा नगर पालिका परिषद अपने अधीन ले लेगी। जिन आवंटियों ने पूरा भुगतान कर दिया है अथवा जिनके पक्ष में सक्षम न्यायालय या प्राधिकारी का आदेश है, उन्हें उसकी प्रमाणित प्रति निर्धारित समय के भीतर परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।
यदि किसी आवंटी को व्यक्तिगत रूप से सूचना नहीं मिल सकी है तो यह सार्वजनिक सूचना ही मान्य मानी जाएगी। मामले में ईओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि सभी संबंधित आवंटियों को अंतिम अवसर दिया गया है। तय समय में जवाब, भुगतान या अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने वालों के विरुद्ध उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।