{"_id":"691221c894bade89f103a548","slug":"alligation-on-maternal-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132663-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सनातन धर्म की प्रशंसा करने पर महिला को घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सनातन धर्म की प्रशंसा करने पर महिला को घर से निकालने का आरोप
Mon, 10 Nov 2025 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सनातन धर्म की प्रशंसा करना एक मुस्लिम महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पहले पीटा और फिर उसे घर से निकाल दिया। इसके अलावा उसे हत्या की धमकी भी दी गई। महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में जिला मेरठ के थाना किठौर के कस्बा शाहजहांपुर निवासी रजीना ने बताया कि वह नगर के बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में रह रही है। उसका निकाह जिला गाजियाबाद के इरेमा टावर महागुन मेस्कोर्ट निवासी जैदयार खान से वर्ष 2016 में हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में ससुराल पक्ष के लोग कार व दो लाख रुपये की मांग करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर वह नौकरी करने लगी थी। नौकरी करने के दौरान ससुराल पक्ष के लोग उस पर तरह-तरह के इल्जाम लगाते थे। इस दौरान उसने सनातन धर्म की प्रशंसा कर दी थी। इस बात से खफा पति, सास हुमैरा बेगम, ससुर नवेद और देवर हमजा ने उसे जमकर पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने सहेली के पास रही रही है। महिला का आरोप है कि उसे सोशल मीडिया व फोन पर अंजान नंबरों से धमकी भरी कॉल और मैसेज प्राप्त हो रहे हैं। इसमें उसे जान से मारने व तेजाब डालने की धमकी दी जा रही है। कुछ दिन पहले वह अपनी ससुराल में सामान और स्कूटी लेने के लिए पहुंची थी। जहां पर ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और हत्या करने की धमकी दी। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।