फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of rape

Hapur News: महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 11 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
alligation of rape
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव निवासी दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासा महिला ने एसपी कार्यालय में दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि उसका मकान गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। आठ सितंबर को उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। जिन्होंने पति के बारे में पूछा। पति के घर में न होने की जानकारी मिलने पर दोनों जबरन अंदर घुस आए। जिन्होंने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसके पति घर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों से उसे बचाने की कोशिश की। जिस पर दोनों आरोपियों ने हमला कर उसके पति को भी घायल कर दिया। वहीं, शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed