{"_id":"6828c7444f06cf26c50ebf43","slug":"alligation-of-rape-hapur-news-c-306-1-gha1001-114778-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने जनपद बुलंदशहर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के गांव निवासी युवक का उसके घर आना जाना था। जिस कारण युवक से उसकी जान पहचान हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने खून बढ़ाने की दवा बताते हुए उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने बताया कि शादी करने की मांग पर आरोपी ने पिटाई कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। अब आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है। वहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।