फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of demad one crore ransom

Hapur News: व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

Sat, 18 Oct 2025 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
alligation of demad one crore ransom
हापुड़। जिला अमरोहा के थाना गजरौला के गांव यकबगड़ी निवासी व्यापारी ने हाफिजपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर और गिरोह के नौ साथियों पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव यकबगड़ी निवासी वेदपाल सिंह ने दर्ज मुकदमे में बताया कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला निवासी अरुण उर्फ कोमल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह कुछ समय पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा पेंच निवासी विजय अग्रवाल के साथ उनके पास आया था। दोनों ने जरोठी रोड पर स्थित एक जमीन बेचने का झांसा दिया था। 30 मई 2023 को वह हापुड़ में आए हुए थे। इस बात की जानकारी अरुण उर्फ कोमल और विजय शंकर अग्रवाल को हुई तो वह जरोठी रोड की जमीन के मालिक मोहल्ला किला कोना निवासी वहाब कुरैशी और आबिद को लेकर आ गए। जमीन का सौदा होने पर उन्होंने अपनी फर्म के बैंक खाते से 31 मई 2023 को पांच लाख रुपये वहाब कुरैशी और पांच लाख रुपये आबिद के खाते में 31 मई को स्थानांतरित कर दिए। जून 2023 में दोनों युवक उनके पास आए और कहा कि यदि हापुड़ में व्यापार करना है तो उन्हें एक करोड़ रुपये की रंगदारी देनी होगी।
विज्ञापन

जून माह में हिस्ट्रीशीटर अपने साथी विजय के साथ मोहल्ला किला कोना निवासी साजिद अली कुरैशी, फाजिल, राशिद, जावेद, और जमशेद के साथ पहुंच गया। उन्होंने बताया कि जमीन पर उनका भी हिस्सा है। इसके बाद उन्होंने सभी के खातों में अलग-अलग रकम भेज दी थी। काफी समय बीतने के बाद भी सभी लोगों ने ना तो जमीन का बैनामा कराया। आरोप है कि बीती 06 अक्तूबर को वह फ्रीगंज रोड पर आए हुए थे, तभी हिस्ट्रीशीटर ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। इस संबंध में स्थानीय कोतवाली और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अरुण उर्फ कोमल, विजय शंकर अग्रवाल, जमशेद, साजिद अली कुरैशी, फाजिल, राशिद, जावेद, वहाब कुरैशी और आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed