{"_id":"6684264dcb916c58900ec1d1","slug":"alligation-of-25-thousand-hapur-news-c-306-1-gha1001-107873-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिसकर्मियों पर 25 हजार रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिसकर्मियों पर 25 हजार रुपये निकालने का आरोप
Tue, 02 Jul 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी एक युवक ने तीन पुलिसकर्मियों पर गलत ढंग से उठाकर ले जाने के बाद 25 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी राहुल ने बताया कि 26 जून को वह एक चिकित्सक की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी आए और उसको जबरन अपने साथ ले गए। चौकी पर ले जाने के बाद उन्होंने उसे तमंचे और चाकू के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। जेल न भेजने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उसकी जेब में रखी 25 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। जिसके बाद उसे छोड़ दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जानकारी है, आरोप लगाने वाले युवक ने तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया हुआ है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। जिसकी तलाश कराई जा रही है।