{"_id":"6924a2b2fb552c1ead05da52","slug":"allegations-of-uploading-calculation-forms-in-the-wrong-category-on-the-portal-hapur-news-c-135-1-hpr1005-133276-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर गलत श्रेणी में अपलोड करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर गलत श्रेणी में अपलोड करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। बीएलओ पर एसआईआर के गणना प्रपत्रों को पोर्टल पर गलत श्रेणी में अपलोड करने का आरोप लगा सोमवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम अभिषेक पांडेय को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।
मेरठ मंडल के युवा विंग के जिलाध्यक्ष जिते चौहान और उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। जिते चौहान ने बताया कि जनपद में बीएलओ द्वारा फार्म को अपलोड करने में गड़बड़ी की जा रही है। मतदाताओं के फार्म भरवाकर चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। पोर्टल पर तीन स्पष्ट विकल्प दिए गए हैं, जिनकी अपनी वोट वर्ष 2003 में थी, लेकिन उनके माता-पिता का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। जिनकी स्वयं और उनके माता-पिता का किसी भी संबंध की वोट 2003 में नहीं थी।
पोर्टल पर गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक फार्म को सही श्रेणी के हिसाब से ही अपलोड किया जाना आवश्यक है, लेकिन जिले में सभी फार्म को बिना जांच के सीधे श्रेणी तीन में अपलोड किया जा रहा है, जबकि अनेक आवेदन श्रेणी एक और दो से आते हैं। पोर्टल की श्रेणी तीन कालम में साफ-साफ लिखा है कि मतदाता के संबंध में आयोग के पूर्व की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस गलत अपलोड के कारण सभी नए मतदाताओं में यह आशंका पैदा हो रही है कि भविष्य में उनके ऊपर आपत्ति या नोटिस आ सकता है। इसलिए फार्म को सही प्रकार से अपलोड कराने की मांग की गई है। इस दौरान इनामुल हक, नादिर अली, उबैर आलम, भूरे, मेाहम्मद नासिर, कल्लन, इफ्तखार, अबुजर, बल्लू आदि मौजूद रहे।