फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   allegation on bjp leader

Hapur News: भाजपा नेता पर रिश्ता तुड़वाने का आरोप

Wed, 09 Apr 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 09 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
allegation on bjp leader
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने भाजपा के नेता पर उसकी पुत्री से जबरन दुष्कर्म करने और शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। युवती का बुधवार को पिलखुवा निवासी युवक से निकाह होना था, लेकिन आरोपी ने अपने शारीरिक संबंधों का हवाला देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों को जानकारी दे दी। जिसके कारण युवती का बरात नहीं आई। महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि बुधवार को उसकी पुत्री की शादी बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज होम में होनी थी। घर में मेहमान आए थे, शादी की पूरी तैयारी हुई थीं। लेकिन एक भाजपा नेता ने उसका रिश्ता तुड़वा दिया। जिस कारण बरात नहीं आई। आरोप है कि आरोपी भाजपा नेता मंगलवार को उसके घर आया था और धमकी दी कि उसकी पुत्री की शादी नहीं होने देगा। आरोप है कि भाजपा नेता वर्ष 2017 से उसका शोषण कर रहा है। उसकी अश्लील वीडियो उसके पास हैं, जिसको लेकर ब्लैकमेल करता है और उसने कुछ कागजों पर साइन भी करा लिए हैं। इसको लेकर परिजन आरोपी नेता के घर गए जहां परिजन ने उनके साथ मारपीट कर दी। एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि संबंधित थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं आरोपी नेता का कहना है कि उसने युवती के साथ निकाह और कोर्ट मैरिज कर रखी। उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed