{"_id":"67586634dbcb115bb4095a74","slug":"allegation-of-threaten-hapur-news-c-306-1-gha1001-111327-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रधानाचार्य पर हत्या की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रधानाचार्य पर हत्या की धमकी देने का आरोप
Tue, 10 Dec 2024 09:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 10 Dec 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नक्का कुआं मंदिर के पास एक इंटर कॉलेज के शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
इंटर कालेज में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के खिलाड़ी रह चुके हैं। कालेज के प्रधानाचार्य उनसे रंजिश मानते हैं जो समय-समय पर उसे मानसिक रूप से भी प्रताडि़त करते रहते हैं। कुछ दिन पहले प्रधानाचार्य ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया और अभद्रता करने लगे। इसको लेकर उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी, जिससे वह बुरी तरह डरे हुए हैं। वहीं स्कूल के ही अन्य शिक्षक ने भी प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों शिक्षकों ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं प्रधानाचार्य का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। दोनों ही शिक्षकों पर अनुशासनहीनता का आरोप है। प्रबंधन समिति मामले की जांच कर रही है। जांच में सत्यता सामने आ जाएगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगा।