{"_id":"669fe2658de034698706dce4","slug":"allegation-of-murder-hapur-news-c-306-1-gha1001-108331-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब पिलाकर युवक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब पिलाकर युवक की हत्या करने का आरोप
Tue, 23 Jul 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी इमरान की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला निवासी तालिब ने तहरीर देते हुए बताया कि 14 जुलाई की शाम को उसका भाई इमरान उर्फ भूरा घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले आकिब और गुड्डू उसके भाई को वहां से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उसके भाई के साथ शराब पी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर इमरान उर्फ भूरा की हत्या कर दी। तलाश करने के दौरान इमरान उन्हें यूको बैंक शाखा के पास पड़ा मिला। जहां से परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पसली की दो हड्डी टूटना पाया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।