फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   All three accused were accused of beating and threatening the youth.

Hapur News: तीनों आरोपियों पर युवक की पिटाई और धमकी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
All three accused were accused of beating and threatening the youth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर दहपा में एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हापुड़ को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, आजमपुर दहपा निवासी जावेद ने बताया कि उसका भाई समीर 30 अगस्त की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दहपा पुलिया के पास अपनी दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान आजमपुर निवासी बिलाल, शादाब और कमर मौके पर पहुंचे और बिना किसी कारण उसके भाई से गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने बेल्ट निकालकर पीटना शुरू कर दिया और दुकान में रखे सामान को तोडफ़ोड़ दिया।
विज्ञापन


पीडि़त के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि इस बार जान से मार देंगे। पहले भी ये लोग परिवार पर जानलेवा हमला कर चुके हैं, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। आरोपियों के पूर्व मामलों की भी छानबीन की जा रही है, जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed