{"_id":"579a19a94f1c1b867621e191","slug":"ala-hazrat-express-quarter-hours-stood-in-mehrauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौली में सवा घंटे तक खड़ी रही आला-हजरत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौली में सवा घंटे तक खड़ी रही आला-हजरत एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 28 Jul 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
तकनीकी खराबी के कारण बृहस्पतिवार को भुज से चलकर बरेली की ओर आ रही आला-हजरत एक्सप्रेस ट्रेन को आध्यात्मिक नगर और गाजियाबाद स्टेशन के बीच महरौली पर रोक दिया गया। करीब सवा घंटे बाद ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
आला हजरत एक्सप्रेस का हापुड़ स्टेशन पर पहुंचने का समय करीब 4:30 बजे का है। बृहस्पतिवार को जब ट्रेन गाजियाबाद से हापुड़ के लिए रवाना हुई तो महरौली स्टेशन पर अचानक ट्रेन के इंजन में कुछ खराबी हो गई। इसके चलते ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को आला हजरत एक्सप्रेस के रुकने की सूचना मिली तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजकर खराबी को ठीक कराया गया। करीब सवा घंटे बाद ट्रेन 5:45 बजे हापुड़ स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आला हजरत एक्सप्रेस महरौली में रोकी गई थी। समस्या को ठीक कराकर ट्रेन को बरेली के लिए रवाना किया गया।