{"_id":"586949ac4f1c1b7b25eec41a","slug":"akhilesh-yadav-national-president-expressed-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। शकील कुरैशी के आवास पर आयोजित बैठक में अनिल आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना पार्टी के लिए हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव प्रत्येक सपा कार्यकर्ता के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अमर सिंह को पार्टी से हटाने और शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाने पर रामगोपाल यादव के निष्कासन को भी सही बताया।
विज्ञापन
बैठक में शकील कुरैशी, इकबाल कुरैशी, सलीम, परवेज, इसरार, दीपक, राजकुमार मौजूद रहे। वहीं, गढ़ में भी सपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। चौपला पर साजिद चौधरी, नरेश गुर्जर, शहजाद खां, फारूख प्रधान, फिरोज खान ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन