फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   agricultural laws will dominate BJP said jayant chaudhary

भाजपा पर भारी पड़ेंगे तीन कृषि कानून, जनता देगी जवाब : जयंत चौधरी

Sun, 07 Feb 2021 10:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
agricultural laws will dominate BJP said jayant chaudhary
महापंचायत में मंच पर बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानून भाजपा सरकार पर भारी पड़ेंगे। यह कानून किसानों को गुलामी की जंजीरों से जकड़ने के लिए बनाए गए हैं। आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी और भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करेगी। किसानों के हक की लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


जयंत चौधरी रविवार को अमरोहा किसान पंचायत में जाते समय हापुड़ बाईपास पर कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का दावा किया था, लेकिन आय दोगुनी तो दूर फसलों से लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा  है। ऐसे में सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर किसानों को आर्थिक संकट में फांसने का मन बना लिया है। चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून बनाए गए हैं। जिन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद किसानों के हक की लड़ाई लड़ती आयी है, इस लड़ाई में भी अंतिम दम तक साथ रहेगी।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण चर्म पर है। हापुड़ जिले के किसान गन्ना भुगतान की पाई पाई के लिए तरस रहे हैं। लेकिन अधिकारी मिलों पर कार्रवाई नहीं करते, बल्कि उन्हें संरक्षण देते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिवकुमार त्यागी, कुलदीप राठी, राहुल पंवार, मनजीत चौधरी, सतेंद्र पवार, जितेंद्र मलिक, अजयवीर चौधरी, देवेंद्र, नरेश, मोहित, बब्लू, विनीत, मनवीर सिंह, नितिन बालियान, हैप्पी बालियान, मिक्की, अर्जुन, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed