फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Agrawal Mahasabha Elections: Contest to be between the Lalit Agrawal and Atul Chokdayat groups.

अग्रवाल महासभा चुनाव : ललित अग्रवाल और अतुल चौकड़ायत ग्रुप के बीच होगा मुकाबला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Agrawal Mahasabha Elections: Contest to be between the Lalit Agrawal and Atul Chokdayat groups.
हापुड़। अग्रवाल महासभा के चुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की अंतिम मतदाता सूची जारी हुई। किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लिए जाने और फॉर्म की जांच के बाद अब सभी दस पदों पर दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं, कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के लिए दोनों गुटों की ओर से 42 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन-पत्रों की जांच में सभी फॉर्म सही मिले। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर को जिला समाज कल्याण अधिकारी व चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह के कार्यालय में उम्मीदवारों की अंतिम सूची चस्पा की गई। इसके बाद अब साफ हो गया है कि आगामी 20 सितंबर को नगर के दीवान इंटर कॉलेज में चुनाव होगा और अगले दिन 21 सितंबर को मतगणना होगा। यह चुनाव व्यापारी ललित अग्रवाल छावनी वाले के अग्रबंधु सेवा ग्रुप और व्यापारी अतुल चौकड़ायत के महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप के बीच मुकाबला होगा। चुनाव से पहले सभी उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मामले में चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन महत्वपूर्ण पदों के लिए होगा चुनाव --
पद, अग्रबंधु सेवा ग्रुप, महाराजा अग्रसेन सेवा ग्रुप
प्रधान ललित अग्रवाल अतुल चौकड़ायत
वरिष्ठ उपप्रधान, भारत भूषण गोयल, राजेंद्र गुप्ता
कनिष्ठ उप प्रधान, नवीन गर्ग, सुशांत बंसल
मंत्री, सुधीर गुप्ता, विमेश गोयल
वरिष्ठ उपमंत्री, हिमांशु गोयल, पंकज अग्रवाल
कनिष्ठ उपमंत्री, अमित गोयल, हर्षित गुप्ता
कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार अग्रवाल, शरद अग्रवाल
उप कोषाध्यक्ष, संदीप कृपाल, अनुज गर्ग
लेखा निरीक्षक, पुलकित सिंघल, आशीष विजय गुप्ता
उप लेखा निरीक्षक, अरुण कुमार, जिंदल नितिन गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed