{"_id":"5841b9ac4f1c1b0e1ede8687","slug":"agency-will-not-have-gas-for-five-hundred-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी पर नहीं लिये जाएंगे पांच सौ के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी पर नहीं लिये जाएंगे पांच सौ के नोट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ रुपये
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक ने भारत गैस एजेंसी के करंट एकाउंट में पांच सौ रुपये के नोट जमा करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में एजेंसी ने भी उपभोक्ताओं से पांच सौ रुपये के नोट लेने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
भारत गैस की महेंद्र गैस एजेंसी का बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में करंट एकाउंट है। जिसमें सरकार के आदेशों के अनुसार पांच सौ रुपये के नोट जमा किये जा रहे थे। ऐसे में एजेंसी उपभोक्ताओं से पांच सौ रुपये का नोट लेकर उन्हें सिलेंडर उपलब्ध करा रही थी।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ने शुक्रवार को एजेंसी से पुराने नोट लेेने से इंकार कर दिया। ऐसे में एजेंसी ने भी उपभोक्ताओं से गैस के लिए नए नोट लेने की घोषणा कर दी है। जबकि अभी तक समाचार पत्रों व अन्य माध्यमों के अनुसार सरकार द्वारा एजेंसी आदि पर नोट चलाये जाने की छूट है।
विज्ञापन