{"_id":"6a873bb4fe7292ac640b935d","slug":"afternoon-drizzle-brings-no-relief-from-the-humidity-hapur-news-c-135-1-hpr1003-146953-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दोपहर में हुई बूंदाबांदी, उमस से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दोपहर में हुई बूंदाबांदी, उमस से नहीं मिली राहत
विज्ञापन
गढ़ रोड पर हुई बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को दिनभर उमस के कारण लोगों का पसीना छूटता रहा। दोपहर में मौसम बदलने के बाद बूंदाबांदी भी हुई लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अनुमान जताया है।
धूप कम होने के बाद भी उमस का असर बरकरार है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ता गया। दोपहर के समय हालत ज्यादा खराब हो गए। घरों से बाहर निकलने लोग पसीने से लथपथ रहे। स्कूली बच्चे भी छुट्टी के बाद घर जाते समय उमस के कारण परेशान दिखाई दिए।
दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदला तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 86 फीसदी रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि इस बीच उमस का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है।