Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   After partaking of the Kharna prasad, the women began a 36-hour fast without water.

Hapur News: खरना का प्रसाद ग्रहण कर महिलाओं ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
After partaking of the Kharna prasad, the women began a 36-hour fast without water.
चंद्रलोक कॉलोनी में छठ पूजा के लिए खाना बनाती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
हापुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। चंद्रलोक कॉलोनी में महिलाओं ने छठी मैया के पारंपरिक गीत पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार गाकर पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा की और मीठी खीर का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

खरना के अवसर पर महिलाओं ने स्वच्छ स्थान पर चूल्हा स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप और सिंदूर से छठी मैया की पूजा की। इसके बाद गाय के दूध, चावल और गुड़ से खीर तैयार की गई। प्रसाद का भोग लगाने के बाद व्रतियों ने उसे ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों व श्रद्धालुओं में वितरित किया। कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में बने कुंड की साफ-सफाई कर उसमें पानी भर दिया गया है। रविवार शाम को व्रती महिलाएं कुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद रात्रि में जागरण और भजन-कीर्तन होगा। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। देवलोक कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने भी 15 नवंबर को बृजघाट पहुंचकर अस्त होते और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी की है।
विज्ञापन

वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं. सुबोध पांडेय ने बताया कि खरना छठ महापर्व का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इसमें व्रती पूरे दिन निराहार रहकर शाम को पवित्रता के साथ प्रसाद तैयार करते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। रविवार को शाम 5:24 बजे डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य और सोमवार सुबह 6:49 बजे उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासभा के संरक्षक पं. शचींद्र कुमार पाठक ने बताया कि पूजा में बांस या पीतल का सूप, ठेकुआ, चावल के लड्डू, मौसमी फल, नारियल, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंदी, मूली, तांबे का कलश, दूध, गंगाजल, सिंदूर, चंदन, कपूर और मिट्टी के दीपक सहित विभिन्न सामग्री का प्रयोग किया जाता है।

चंद्रलोक कॉलोनी में छठ पूजा के लिए खाना बनाती महिलाएं। संवाद

चंद्रलोक कॉलोनी में छठ पूजा के लिए खाना बनाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

चंद्रलोक कॉलोनी में छठ पूजा के लिए खाना बनाती महिलाएं। संवाद

चंद्रलोक कॉलोनी में छठ पूजा के लिए खाना बनाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed