{"_id":"64fdfeb891111c7aff0203bc","slug":"advocates-strike-will-continue-movement-will-intensify-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2842-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जारी रहेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल, तेज होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जारी रहेगी अधिवक्ताओं की हड़ताल, तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्णय के विरोध में रविवार को केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बैंच स्थापना की बैठक मेरठ कचहरी में आयोजित की गई। जिसमें घंटों की गहमागहमी के बीच निर्णय लिया गया कि हापुड़ समेत प्रदेश के सभी जिलों में अधिवक्ता पूर्णतया हड़ताल पर रहेंगे। हापुड़ के अधिवक्ताओं का शांतिपूर्वक धरना जारी रहेगा। बैठक में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष समेत 22 जिलों की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया।
हाईकोर्ट द्वारा न्यायिक कमेटी गठन से संतुष्ट होकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने शनिवार को प्रदेश भर की अदालतों में कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन हापुड़ में इस निर्णय का विरोध शुरू हो गया। अधिवक्ताओं का कहना था कि लाठीचार्ज मामले में जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब उनकी हड़ताल जारी रहेगी और हापुड़ कचहरी में कोई भी अधिवक्ता कार्य पर नहीं लौटेगा। अधिवक्ताओं के विरोध को देखते हुए रविवार को मेरठ कचहरी में केंद्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बैंच स्थापना की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में मौजूद विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे हापुड़ में हुए घटनाक्रम के विरोध में हापुड़ के अधिवक्ताओं के साथ हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ भी बैठक में शामिल थे। जिसमें सर्व सम्मिति से निर्णय लिया कि सभी जिलों में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
-- -- -
हापुड़ में आंदोलन किया जाएगा तेज-
बार एसोसिएशन सचिव नरेंद्र शर्मा में बताया कि हापुड़ बार एसोसिएशन का आंदोलन शांतिपूर्वक तब तक जारी रहेगा, जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके अलावा शांतिपूर्वक आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके अलावा हापुड़ बार एसोसिएशन ने प्रदेश भर की बार एसोसिएशन को पत्र जारी कर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है। बैठक में हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनुल हक समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।