फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   advocate make black day

Hapur News: अधिवक्ताओं ने पुलिस लाठीजार्च के विरोध में मनाया काला दिवस

Thu, 29 Aug 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 29 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
advocate make black day
हापुड़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं पर एक वर्ष पहले पुलिस द्वारा किए गए लाठीजार्च के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने काला दिवस बनाया। जिसके चलते अधिवक्ता न्यायिक से विरत रहे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव विकास कुमार त्यागी ने कहा कि पुलिस द्वारा एक वर्ष पहले 29 अगस्त 2023 को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर लाठीजार्च किया था। जिसके चलते देश भर के अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ लामबंद हो गए थे और एक माह से भी अधिक समय तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान देश भर के अधिवक्ताओं ने मौके पर आकर आंदोलन को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में एसोसिएशन की एक आमसभा भी हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आज का दिन हर वर्ष काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। जिसके लिए अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व सचिव भोपाल शिशौदिया, नरेंद्र शर्मा, नवनीत सहलौत, विरेंद्र सैनी, मोहित त्यागी, अंकुर शर्मा, मंयक त्यागी, सत्यवीर सिंह, अंकुर त्यागी, राजू तेवतिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed