फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   advocate died in accident

Hapur News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी कार, अधिवक्ता की मौत

Wed, 06 Aug 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
advocate died in accident
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 9 पर स्थित निजामपुर कट के पास बुधवार को शिवा ढाबा के सामने खड़े ट्रक में पीछे से कार भिड़ गई। हादसे में निजामपुर निवासी अधिवक्ता नरेश तोमर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निजामपुर गांव निवासी अधिवक्ता नरेश तोमर पुत्र सुरेंद्र सिंह गाजियाबाद से अपनी कार द्वारा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे शिवा ढाबा के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो घटना के समय चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके पहिये में पंचर लगवा रहा था। जैसे ही हादसे की सूचना लोगों को मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed