{"_id":"668ae97a35733765fd00b4f4","slug":"adm-judicial-visited-villages-of-khadar-area-hapur-news-c-306-1-gha1001-107971-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एडीएम न्यायिक ने किया खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एडीएम न्यायिक ने किया खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा
विज्ञापन
खादर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण करतीं एडीएम।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा का जलस्तर बढऩे से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधू ने रविवार को एसडीएम साक्षी शर्मा के साथ खादर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया। वहीं बाढ़ राहत चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
एडीएम ज्योत्सना बंधू ने लेखपालों समेत राजस्व टीम को बाढ़ संभावित गांवों की स्थिति पर बारीकी से नजर रखकर इसकी रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहें और हर घंटे जलस्तर से संबंधित रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को दें। इसके अलावा उन्होंने जरूरत पडऩे पर लोगों को आवागमन के लिए नाव उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। एडीएम न्यायिक ने खादर क्षेत्र के गांवों के लोगों के लिए अलग अलग स्थानों पर बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई हैं, जिनके जरिए जलस्तर की निगरानी की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह गांवों में पहुंच कर बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक कर बीमार लोगों का उपचार कराए। वहीं बाढ़ राहत शिविरों के लिए भी तैयारी का निर्देश अधीनस्थों को उन्होंने दिया।