फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   adm caught two person

Hapur News: पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करते दो लोग दबोचे

Thu, 06 Jul 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Jul 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
adm caught two person
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में पार्किंग स्थल से अन्य स्थान पर वाहन खड़ा कराने के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहे दो लोगों को एडीएम संदीप कुमार ने पकड़ा और कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से पार्किंग स्थल से जुड़ी शिकायतें मिल रहीं थी। इस संबंध में मंगलवार को ब्रजघाट पहुंचे एडीएम संदीप कुमार को अवगत कराया गया। एडीएम श्रद्धालु बनकर अपनी कार से श्मशान घाट की तरफ से ब्रजघाट जाने लगे। तभी उनकी गाड़ी को पार्किंग कर्मी द्वारा रोक लिया गया। एडीएम ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। एसडीएम ने बताया कि पार्किंग स्थल के अलावा करीब एक किलोमीटर दूर पार्किंग की पर्ची काटी जा रही थी, एडीएम ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया । एसडीएम ने बताया कि ब्रजघाट में पालिका द्वारा सिर्फ दो ही पार्किंग स्थल हैं, यदि इनके अलावा अन्य स्थान पर पार्किंग की पर्ची काटी जाती है, तो कार्रवाई होगी। कोतवाली पुलिस ने गलत तरीके से पर्ची काट रहे दो आरोपियों को शांतिभंग में निरुद्ध किया और एसडीएम कोर्ट में भेजा, जहां से दोनों को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed