{"_id":"5756eb854f1c1b716d9c518d","slug":"additional-director-raging-like-dirt-in-ot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटी में गंदगी देख भड़कीं अपर निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटी में गंदगी देख भड़कीं अपर निदेशक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
महिला चिकित्सालय व सीएचसी का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग मेरठ मंडल की अपर निदेशक डॉ. मंजू वैभव शर्मा ने मंगलवार को गढ़ रोड स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ओटी में गंदगी देख वह भड़क उठीं। जरूरी उपकरण न मिलने पर महिला चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। खामियां सप्ताह भर में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह बाद पुन: निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
अपर निदेशक डॉ. मंजू वैभव शर्मा मंगलवार की सुबह राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची। यह देखकर चिकित्सकों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि मरीज को जो दवाएं दी जा रही है,
विज्ञापन
उन्हें पर्चे पर अंकित नहीं किया गया, ना ही मरीज को छुट्टी देने का समय रजिस्टर में अंकित हो रहा। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर में चेक की। उन्होंने कहा कि मरीज के भर्ती करने, डिस्चार्ज करने का समय व उसे दिये जाने वाले सभी ट्रींटमेंट रजिस्टर में दर्ज किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के ओटी में गंदगी देख काफी नाराज हुईं। ओटी में जरूरी उपकरण, ब्लीचिंग पाउडर, ट्रे आदि नहीं मिलने पर महिला चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिया कि अस्पताल में व्याप्त खामियों को एक सप्ताह में दुरुस्त किया जाए।
साथ ही चेताया कि एक सप्ताह बाद वह अस्पताल का पुन: निरीक्षण करेगी, निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने मिशन इंद्र धनुष के तहत बच्चों को टीकाकरण में प्रयोग की जाने वाली वैक्सीन का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जेडी डॉ. ज्योत्सना, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. संजीव मांगलिक, डॉ. सुरेश यादव व डॉ. योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।