फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Acid thrown on teenager, attempt to rape

Hapur News: किशोरी पर तेजाब फेंका, दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on teenager, attempt to rape
सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर नाबालिग बेटी पर तेजाब फेंकने, दुष्कर्म की कोशिश और पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी को गांव का ही रहने वाला एक युवक परेशान करता है। जिसके चलते वह और उसके परिवार के लोग परेशान हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने 13 जून को घर लौटने के दौरान उसकी बेटी पर तेजाब फेंका, जिससे वह बाल-बाल बच गई। इसके अलावा मंगलवार की रात उसकी बेटी जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गई थी जहां, आरोपी अपने साथी के साथ पहुंच गया। जिन्होंने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन, शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। बुधवार को जब उसने आरोपी पक्ष से शिकायत की, तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed