फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Achievements of Central Government counted in Tiffin Sahbhoj

Hapur News: टिफिन सहभोज में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Achievements of Central Government counted in Tiffin Sahbhoj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी में स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में रविवार को भाजपा के बहादुरगढ़ मडल के टिफिन सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।


जिसमें विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि केंद्र में भाजपा के शासन के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश पूरे विश्व की अग्रणी शक्तियों में शुमार हुआ है। विदेशी कंपनियां देश में स्टार्ट अप कर रही हैं। इसके अलावा पीएम मोदी की प्रेरणा से देश के युवा स्वरोजगार की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। जिसका सकारात्मक प्रभाव निकट भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सफल नौ वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा सभी मंडलों पर टिफिन सहभोज किया जा रहा है। जिसका मकसद आपसी सहभागिता और भाईचारे को बनाए रखना है। इसके अलावा विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ सभी जाति, धर्म और वर्ग के जरूरतमंदों को मिल रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर शासन की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, अंकुर त्यागी, राजीव शर्मा, संजीव चौहान, तरुण चौहान, भारत भूषण गर्ग, डॉ. रामपाल चौहान, दीपक प्रधान, अमित प्रधान, रवि प्रधान, शैलेंद्र चेयरमैन, शिवा चेयरमैन, विकास तोमर, जोगिंदर प्रधान, भीष्म प्रधान, बीना चौहान, पिंकी त्यागी, राजीव सिरोही, राहुल वशिष्ठ, नैपाल ठेकेदार, गोपाल ठाकुर, अमित चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed