फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused taken on remand in Rs 64 lakh robbery case, car and cash recovered

Hapur News: 64 लाख की लूट में रिमांड पर लिया आरोपी, कार और नकदी बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accused taken on remand in Rs 64 lakh robbery case, car and cash recovered
पिलखुवा। हाइवे पर 31 जनवरी को धान-गेहूं व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 60 हजार रुपये और लूट की रकम से खरीदी गई एक्सयूवी-500 कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूट की धनराशि से उसने वाहन खरीदा था। इसके आधार पर पुलिस ने करीब सात लाख 20 हजार रुपये कीमत की कार जब्त कर ली। जनपद हापुड़, थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मधापुर निवासी रोहन त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उससे 60 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई जारी है और शेष लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि संगठित तरीके से अंजाम दी गई इस वारदात का पुलिस ने तेजी से पर्दाफाश किया है। शेष धनराशि की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने के प्रयास जारी हैं। अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed