{"_id":"68ab5123bc6d0eef1e020f3b","slug":"accused-of-treating-the-patient-by-tying-him-with-a-rope-hapur-news-c-306-1-gha1001-116967-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मरीज को रस्सी से बांधकर उपचार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मरीज को रस्सी से बांधकर उपचार करने का आरोप
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी महिला ने नगर के पुराना हापुड़ रोड स्थित एक निजी चिकित्सक पर भाई को रस्सी से बांधकर और लापरवाही से उसका उपचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि चिकित्सक ने उसके भाई का सामान रखते हुए उन पर 50 हजार रुपये की चोरी का झूठा आरोप लगा फंसाने की धमकी दी है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला राजनगर निवासी रेनू ने बताया कि उसके भाई भूरा की 22 अगस्त को तबीयत खराब हो गई थी। उसने भाई को हापुड़ मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां उसने देखा कि उसके भाई को चिकित्सक ने रस्सी से बांध कर उपचार कर रहा था। उसने भाई से सेहत के बारे में जानकारी की तो उसने हालत गंभीर होने की बात कही।
पीड़ित ने भाई को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए रेफर करने को कहा, तो चिकित्सक ने मना कर दिया। वहीं, छह हजार रुपये देने की मांग की। महिला ने बताया कि आरोपी चिकित्सक को छह हजार रुपये दे दिए और भाई को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद वह आरोपी चिकित्सक के पास अपने भाई का सामान लेने के लिए गई, तो चिकित्सक ने अभद्रता करते हुए क्लीनिक से 50 हजार रुपये चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।