{"_id":"68c05e1c916aa21499038fff","slug":"accused-of-embezzling-15-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-abroad-hapur-news-c-306-1-gha1001-117277-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी युवक ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर उसके साले की विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी नाजिम ने तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी गांव निवासी युवक ने उसके साले शाहरुख अली निवासी गांव सरावनी की सऊदी में नौकरी लगवाने की बात कही थी। सऊदी अरब में नौकरी दिलाकर उसे अच्छा वेतन दिलवाने का भी आरोपी ने झांसा दिया। जिसके लिए आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये का खर्चा बताया।
अच्छी नौकरी की बात सुनकर वह आरोपी के झांसे में आ गए। उसने साले की नौकरी के लिए युवक को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने उसके साले को गाड़ी चालक के पद के बजाए मजदूरी के काम पर भेज दिया। वहां से दो माह बाद उसका साला किसी तरह वापस आ गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि युवक ने फर्जी पासपोर्ट भी बनवा दिया। वहीं, अब डेढ लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।