फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of duping a furniture dealer of Rs 2 lakh by promising to get him a house

Hapur News: मकान दिलवाने का झांसा देकर फर्नीचर व्यापारी से दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Accused of duping a furniture dealer of Rs 2 lakh by promising to get him a house
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दादाबाड़ी निवासी नरेंद्र जैन ने एक व्यक्ति पर मकान दिलवाने का झांसा देकर उनसे दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरेंद्र जैन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी मोहल्ले के बाहर अरिहंत फर्नीचर के नाम से दुकान है। 26 जुलाई की दोपहर शुभम गुप्ता निवासी मोहल्ला साकेत कॉलोनी गढ़ रोड उनकी दुकान पर आया था। आरोप है कि शुभम ने उनकी दुकान के बराबर में स्थित एक 40 वर्गगज का मकान 26 लाख रुपये में दिलाने का उन्हें झांसा दिया। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने उसे 50 हजार रुपये बयाने के रूप में नकद दे दिए।
विज्ञापन

28 जुलाई को आरोपी उनकी दुकान पर आया और उनके लिए मकान का सौदा 26 लाख रुपये में तय करने की बात उनसे कही। इसके बाद आरोपी ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी को डेढ़ लाख रुपये भी दे दिए। उन्होंने आरोपी से मकान के सौदे की बाबत एक रसीद बनवाकर उन्हें देने की बात कही तो आरोपी ने आश्वासन दिया। मकान मालिक के बाहर होने की बात कहकर आरोपी रसीद देने के लिए लगातार टालता रहा। अब आरोपी ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर शुभम गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed