फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   accused go jail

Hapur News: मादक पदार्थ रखने के दोषी को चार वर्ष तीन माह की सजा

Sat, 18 Jan 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
accused go jail
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय कोर्ट ने अवैध रूप से मादक पदार्थ (डोडा चूर्ण) रखने के एक मामले में शनिवार को निर्णय सुनाया। न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए चार वर्ष तीन माह के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा न्यायालय ने अवैध रूप से असलाह रखने के अन्य दो मामले में भी निर्णय सुनाया।
विज्ञापन


हापुड़ पुलिस ने वर्ष 2020 में चेंकिग के दौरान मोनू भटियाना को गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पांच किलो डेढ़ सौ ग्राम डोडा चूर्ण (अवैध मादक पदार्थ) बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मोनू भटियाना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय कोर्ट चल रही थी।
विज्ञापन


मामले के दोनों पक्ष सुनने के बाद न्यायाधीश विरेश चंद्रा ने मामले के आरोपी मोनू भटियाना को दोषी करार देते हुए चार वर्ष तीन माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को पांच दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाना पिलखुवा पुलिस ने वर्ष 2023 में हसीन निवासी मोहल्ला जमाई बक्सरपुरा सिंभावली जनपद हापुड़ के खिलाफ अवैध रूप से असलाह रखने का मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी हसीन को दोषी करार देते हुए अब तक जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। साथ ही दोषी को दो हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।


वहीं, थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2016 में टीटू निवासी आलमनगर कस्बा बहादुरगढ़ के खिलाफ अवैध रूप से असलाह रखने का मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने मामले के आरोपी टीटू को दोषी करार देते हुए दो दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed