{"_id":"683740ecef4d373ccf0d7502","slug":"accused-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1002-125044-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीमेंट के 50 कट्टों के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीमेंट के 50 कट्टों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 May 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के 50 सीमेंट के कट्टों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त की गई है, इसमें चोरी का माल लदा हुआ था।
सीओ अनीता चौहान ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गालंद रोड स्थित ''''अर्पित रोड़ी डस्ट सीमेंट सप्लायर'''' की दुकान पर चोरी का सीमेंट रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दुकान पर दबिश दी। दुकान में एक व्यक्ति मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम टीकम सिंह निवासी गालंद बताया। दुकान के पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली में श्री सीमेंट के 50 कट्टे बरामद हुए। पूछताछ में टीकम सिंह ने बताया कि वह यह सीमेंट मनोज कुमार (निवासी गालंद) और उसके दोस्त किशनपाल सिंह (लोहामंडी गाजियाबाद) से सस्ते दामों में खरीदता था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज कर लिया, जो टीकम सिंह के नाम है। ट्रैक्टर के वैध कागजात वह नहीं दिखा सका। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी के सीमेंट की बड़ी खेप बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।